फिल्म अदाकारा हिमानी शिवपुरी के खिलाफ एक स्थानीय अदालत के निर्देश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
हिमानी पर एक फिल्म निर्माता ने धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। फिल्म अदाकारा के खिलाफ विजय नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज हुआ है।
इंदौर के फिल्म निर्माता मोहम्मद अली ने कोर्ट में याचिका दायर की थी कि उन्होंने 22 मार्च 2011 को हिमानी के साथ दो फिल्मों के लिए करार किया था। उन्होंने हिमानी को पेशगी के तौर पर पांच लाख रुपये भी दे दिए थे।
निर्माता का आरोप है कि हिमानी के बीच में ही फिल्म छोड़ने से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। अली की याचिका पर सुनवाई करते हुए अपर मुख्य न्यायिक अधिकारी संतोष प्रसाद शुक्ला ने 22 मार्च को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया था।