फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा चौधरी, साबू के जनक प्राण का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के मशहूर कार्टूनिस्ट प्राण का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे।
विज्ञापन


उनकी पुत्रवधू ज्योति प्राण ने बीबीसी हिंदी को बताया, "वे बीते कई सालों से कैंसर से पीड़ित थे। पिछले दस दिनों से वे अस्पताल के इंटेशिव केयर यूनिट में भर्ती थे। जहां मंगलवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।"

प्राण ने 1960 से कार्टून बनाने की शुरुआत की थी। उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित होने वाले अखबार मिलाप से कार्टून बनाने की शुरुआत की।

उनके बनाए कार्टून चरित्र चाचा चौधरी और साबू घर-घर में लोकप्रिय किरदार बन गए।
विज्ञापन

चाचा चौधरी के जनक

चाचा चौधरी का किरदार उन्होंने सबसे पहले हिंदी बाल पत्रिका लोटपोट के लिए गढ़ा था। जो बाद में स्वतंत्र कॉमिक्स के तौर पर बेहद मशहूर हुआ।

बाद में वो भारतीय कॉमिक जगत के सबसे सफल कार्टूनिस्टों में से एक गिने जाने लगे।

इसके अलावा डायमंड कॉमिक्स के लिए प्राण ने कई अन्य कामयाब किरदारों को जन्म दिया। इनमें रमन, बिल्लू और श्रीमतीजी जैसे कॉमिक चरित्र शामिल थे।

उनका जन्म 15 अगस्त, 1938 को लाहौर में हुआ था। उनका पूरा नाम प्राण कुमार शर्मा था, लेकिन वो प्राण के नाम से ही मशहूर हुए। वैसे उन्हें भारत का वाल्ट डिजनी भी कहा जाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें