यूपीएससी सी-सैट विवाद को लेकर हंगामा थमता नहीं दिख रहा है। जहां एक ओर छात्र इस मुद्दे का जल्द से जल्द कोई हल चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार भी इस मुद्दे पर खासी परेशान है।
वर्मा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद अब सरकार इस मुद्दे का जल्द से जल्द कोई ठोस हल निकालना चाहती है। इसी के मद्देनजर शनिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
जिसमें राम माधव और जेपी नड्डा शामिल हुए। बैठक में वर्मा कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा की गई। इस मामले में जरूरी रास्ता निकालने की कोशिश की।
बैठक के बाद बीजेपी महासचिव जेपी नड्डा ने बताया कि राजनाथ सिंह के घर पर हुई बैठक में वर्मा कमिटी की रिपोर्ट पर चर्चा की गई और सरकार जल्द से जल्द इसका रास्ता निकालने में कामयाब हो जाएगी।