फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कारोबारी को जंजीर से बांध जलाकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉल रोड के रोलैंड टॉवर में स्थित लालित्यम साड़ी केंद्र के मालिक ललित कुमार माहेश्वरी (62) को साड़ी केंद्र के अंदर ही लोहे की जंजीर से बांधकर फूंक दिया गया। फायर ब्रिगेड टीम को जेनरेटर रूम के पास ललित आग में भुने मिले।
विज्ञापन


उनकी कमर में जानवरों को बांधने वाली लोहे की जंजीर लिपटी थी जो दूसरी ओर एग्जास्ट और जनरेटर में बंधी थी। माना जा रहा है कि हत्या कर हादसे का रूप देने के लिए ही आग लगाई गई।

पुलिस बांधकर जिंदा जला देने के बिंदु पर भी जांच कर रही है। कारोबारी की हत्या की खबर से पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मचा रहा।

जंजीर से बंधे म‌िले कारोबारी

ललित कुमार माहेश्वरी का घर स्वरूपनगर के प्रेम वाटिका मुहल्ले में है। इनके दो बेटे सौरभ और प्रशांत हैं। पांच मंजिला रोलैंड टॉवर बिल्डिंग की पहली मंजिल पर इनका लालित्यम साड़ी केंद्र नाम से शोरूम और गोदाम भी है।

इलाकाई लोगों ने रविवार देर शाम साड़ी केंद्र के जनरेटर रूम से धुआं निकलते देखा तो पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में लपटें बाहर तक दिखने लगीं।

इस बिल्डिंग में कई आफिस और व्यापारिक प्रतिष्ठान होने की वजह से लाटूश रोड, कर्नलगंज, मीरपुर कैंट और फजलगंज की दमकलें पहुंच गईं। ललित के बेटे सौरभ और प्रशांत भी आ गए।

दो घंटे में बुझी आग

दोनों ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर शाम सात बजे उन्होंने पिता को फोन मिलाया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। जब दोनों भाई साड़ी केंद्र पहुंचे तो शुक्लागंज में रहने वाला कर्मचारी अनिल निषाद बाहर खड़ा मिला।

इधर, लपटें बढ़ती देख आस-पास के प्रतिष्ठान भी खाली करा दिए गए। करीब दो घंटे में आग पर काबू पाने के बाद फायर ब्रिगेड कर्मी जनरेटर रूम के पास पहुंचे तो देखा कि जानवर बांधने वाली लंबी जंजीर में बंधे ललित माहेश्वरी पूरी तरह जल चुके थे।

ऐसा लग रहा था कि उन्हें बांध देने के बाद वहां आग लगा दी गई। कुछ ही देर में एसएसपी के.सुनील इमैनुएल, एसपी क्राइम एमपी वर्मा, एसपी सिटी प्रभाकर चौधरी, सीएफओ, सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम पहुंच गए।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने छानबीन शुरू की

सभी ने हालात देखकर इसे हत्या माना है। फोरेंसिक टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। पूछताछ के लिए पुलिस ने कर्मचारी अनिल निषाद को हिरासत में ले लिया है।

पता चला है कि उससे मिलने उसका बहनोई भी आया था। पुलिस उसे तलाश कर रही है। जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें