फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येदियुरप्पा के बगावती तेवर ठंडे, भाजपा में होगी वापसी!

Sun, 22 Dec 2013 08:20 PM IST
एजेंसी/बेल्लारी
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की भाजपा में वापसी की राह आसान होती जा रही है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भी इस वरिष्ठ नेता की वापसी को हरी झंडी दिखा दी है। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


ईश्वरप्पा ने कहा, ‘केंद्रीय नेतृत्व ने हरी झंडी दिखा दी है, येदियुरप्पा जल्द ही वापस लौटेंगे।’ हालांकि प्रदेश भाजपा हाल ही तक येदियुरप्पा की वापसी का विरोध कर रही थी।

पढ़िए:- अरे! ये मोदी का हमशक्ल कौन है?

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने वापसी के लिए कोई मांग नहीं रखी है।

'नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है'
येदियुरप्पा ने कहा है कि उनका एकमात्र एजेंडा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है और हम इसका स्वागत करते हैं। येदियुरप्पा ने करीब एक साल पहले भाजपा छोड़कर कर्नाटक जनता पक्ष (केजेपी) का गठन किया था। उन्होंने भी पार्टी में लौटने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


केजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों में दस फीसदी वोट हासिल कर दक्षिण भारत से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने में अहम भूमिका निभाई थी।

ईश्वरप्पा ने कहा कि उन्होंने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से बीएसआर कांग्रेस के नेता बी. श्रीरामुलू के भाजपा में लौटने पर भी चर्चा की है। श्रीरामुलू ने भी भाजपा से अलग होकर अपनी पार्टी बनाई थी।
विज्ञापन


मई चुनावों में इसे चार सीटें मिली थीं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने श्रीरामुलू के लौटने के बारे में अभी कोई संकेत नहीं दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें