कॉलेज में पढ़ने वाले युवक-युवती में पहले प्यार हुआ और फिर तकरार लेकिन इस कहानी का अंत सुखद नहीं बल्कि एक मौत पर हुआ।
चेन्नई में पढ़ने वाले एक 22 साल के युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के सामने जाकर जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक युवक का अपने साथ पढ़ने वाली एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। लेकिन दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद लड़की ने युवक से बात करने से इनकार कर दिया।
घटना के दिन नौ सितंबर को युवक लड़की के घर के सामने पहुंच गया। वह अपने साथ जहर ले गया था।
तब युवक ने लड़की को फोन कर बात करने की कोशिश की लेकिन लड़की के प्रतिक्रिया न देने पर वह इतना आहत हुआ किया युवक ने जहर खा लिया और वहीं बेहोश हो गया। रात को उसकी मौत हो गई।