ड्रामा क्वीन के रूप में मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) में शामिल हो गई हैं। राखी शनिवार को आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं।
इस मौके पर राखी ने कहा कि वे राजनीति में सक्रिय रहेंगी। यदि पार्टी ने टिकट दिया तो वह मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।
आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राखी सावंत आरपीआई-भाजपा-शिवसेना महागठबंधन की स्टार प्रचारक होंगी। उन्होंने कहा कि राखी बसपा सुप्रीमो मायावती से भी मजबूत इरादों वाली महिला हैं।