फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा नदी में आधा दर्जन शव मिलने से हड़कंप

Thu, 15 Jan 2015 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरुआसागर (झांसी)
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी के बरुआसागर में नोटघाट के निकट बेतवा नदी में आधा दर्जन से अधिक शव उतराने की सूचना मिलने से बुधवार को हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिले के आला अफसर मौके पर पहुंचे और शवों को निकलवाया। जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को इन सभी शवों का विधिवत तरीके से अंतिम संस्कार कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन


बरुआसागर थाना क्षेत्र के नोट घाट के पास बुधवार की दोपहर ग्रामीणों को बेतवा नदी में कई शव उतराते हुए दिखे। उन्होंने इसकी सूचना प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही अफसरों में हड़कंप मच गया और एडीएम उमेश नारायण पांडेय, एसपी सिटी अरुण दीक्षित, एसडीएम सदर भगवान शरण पटेल, सीओ टहरौली स्वप्निल ममगई, थानाध्यक्ष बरुआसागर पंकज सिंह पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बेतवा नदी में बह रहे छह शवों को निकलवाया। शव देखने में कई दिन पुराने प्रतीत हो रहे थे। कई शव क्षत विक्षत अवस्था में थे। सीओ टहरौली स्वप्निल ममगई ने बताया कि इन सभी शवों को उनके परिजनों ने विभिन्न वजहों से जल में प्रवाहित किया है।
विज्ञापन


हालांकि, मुकम्मल जांच के लिए सभी शवों को बाहर निकलवाया गया है। उधर, जिलाधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि छानबीन में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। बृहस्पतिवार को इन सभी शवों का विधिवत तरीके से अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें