प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका की एक अदालत से बड़ी राहत मिली है।
न्यूयॉर्क की एक अदालत के जज ने वर्ष 2002 के मुस्लिम विरोधी दंगों को लेकर दायर मुकदमे को खारिज कर दिया है।
अमेरिकी जज एनालिशा टोरेस ने मुकदमे को इस आधार पर खारिज किया कि मोदी को अदालत के अधिकार क्षेत्र से राजनयिक छूट हासिल है।
इससे पहले अदालत में अमेरिकी सरकार ने कहा था कि एक देश का शासक होने के नाते मोदी को राजनयिक छूट मिली हुई है।
पिछले साल सितंबर में मानवाधिकार संगठन द अमेरिकन जस्टिस सेंटर ने मोदी के खिलाफ सिविल मुकदमा दर्ज कराया था।