फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांगता दिवस पर ब्लेड रनर पिस्टोरियस हत्या का दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को पैरालंपिक चैंपियन धावक आस्कर पिस्टोरियस को हत्या का दोषी करार दिया है। यह महज एक संयोग या दुर्योंग हो सकता है कि पिस्टोरियस को अपने अपराध की सजा विश्व विकलांगता पर मिली है।
विज्ञापन


‘ब्लेड रनर’ के नाम से मशहूर आस्कर को पहले अपनी गर्लफ्रेंड की 2013 में गैर-इरादतन हत्या का दोषी करार दिया गया था। पिस्टोरियस को गैर इरादतन हत्या में पांच साल की जेल हुई थी और अक्तूबर में वह पैरोल पर रिहा हुआ था।

अब पिस्टोरियस को फिर जेल जाना होगा। जज एरिक लिच ने कहा कि वह हत्या का दोषी है, आरोपी की मंशा आपराधिक थी। मामला फिर सुनवाई अदालत को सौंप दिया गया है जो उचित सजा सुनाएगी।
विज्ञापन


जज एरिक लीच ने ट्रायल कोर्ट के फैसले और पिस्टोरियस के बयान को खारिज करते हुए कहा कि उसे पता नहीं था कि उस व्यक्ति से कोई खतरा भी हो सकता है।

उसका इस तरह से गोली चलाना समझ से परे था। उसने देख ही लिया होगा कि दरवाजे के पीछे खड़ा व्यक्ति घायल हो चुका है। यह गैर-इरादतन हत्या नहीं बल्कि हत्या है।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर की थी गर्लफ्रेंड की हत्या

29 साल के पैरालंपिक फर्राटा धावक ने 2013 में वैलेंटाइन डे के दिन अपनी महिला दोस्त रीवा स्टीनकेम्प की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रीवा एक मॉडल और विधि स्नातक थी। सुनवाई के दौरान पैराएथलीट ने कहा था कि उसे लगा था कि घर में कोई लुटेरा घुस आया है और उसने बेडरूम के टायलेट के तालाबंद दरवाजे के भीतर गोलियां चलाई।

15 साल की हो सकती है जेल
सुप्रीम कोर्ट में जब पिस्टोरियस के खिलाफ आरोप तय हो रहे थे तब वह अदालत में मौजूद नहीं थे। उन्हें अब कम से कम 15 साल की जेल हो सकती है हालांकि उन्हें पैरोल पर पहले रिहा किया जा सकता है। जब तक नई सजा नहीं सुनाई जाती तब तक  वह पैरोल पर रहेंगे और उन्हें प्रिटोरिया स्थित अपने अंकल के घर में ही नजरबंद रखा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें