फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो की नई टीम का ऐलान

Wed, 29 May 2013 10:13 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजयुमो की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। संगठन के अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पिछले दिनों ठाकुर को दोबारा भाजयुमो की कमान सौंपी। इसके बाद ठाकुर ने अब अपनी टीम का गठन किया है।

उत्तर प्रदेश के शिव भूषण सिंह और पंजाब के गुरपरवेज सिंह समेत छह उपाध्यक्ष बनाए गये हैं। इनके साथ महेश गर्ग, अभिषेक मटोरिया, डा. प्रमोद, मधुकेश्वर देसाई को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। राहुल कोठारी और नितिन नवीन महासचिव होंगे।

उत्तर प्रदेश के ही प्रियांशु द्विवेदी और उत्तराखंड के विनोद कंडारी को सचिव बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के दिनेश प्रताप सिंह पहले की तरह मीडिया प्रभार संभालेंगे, जबकि राजेश चौधरी कार्यक्रम समन्वयक होंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 16 विशेष आमंत्रित सदस्यों समेत कुल 42 सदस्य रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें