फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा की दोनों सीटों पर खिला कमल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी ने उत्तरी गोवा सीट पर अपना दबदबा कायम रखते हुए दक्षिणी गोवा सीट कांग्रेस से छीन ली है।
विज्ञापन


मौजूदा सांसद और भाजपा उम्मीदवार श्रीपाद नाइक ने उत्तरी गोवा से कांग्रेस के रवि नाइक को जबकि दक्षिणी गोवा से नरेंद्र सवैकर ने कांग्रेस के एलेक्सो लॉरेंको रेगिनाल्डो को हराया। श्रीपाद को 1,76,124 मत मिले जबकि रवि को 87,145 लोगों ने समर्थन किया।
Trending Videos
विज्ञापन

दोनों सीट गईं भाजपा की झोली में

आप उम्मीदवार दत्ताराम देसाई तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 11,791 मत मिले। दक्षिणी गोवा में सवैकर को 1,98,776 वोट जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 1,66,446 मत मिले।

यहां से आप उम्मीदवार स्वाती केरकर को 11,446 मत मिले। शानदार जीत पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कहा कि उन्हें जीत की उम्मीद थी और लोगों ने पिछले विधानसभा के बाद लोकसभा में भी हम पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें