भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में अज्ञात हैकरों ने रविवार को कथित तौर पर पार्टी की जूनागढ़ इकाई की वेबसाइट को हैक कर इस पर फर्जी तरीके से बनाई गई मोदी की ऐसी तस्वीरें डाल दी, जिनमें उन्हें राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करते दिखाया गया है।
दूसरी और कांग्रेस ने इसे चुनावी लाभ पाने की नीयत से की गई भाजपा की अपनी ही कारस्तानी करार देते हुए चुनाव आयोग से इस प्रकरण की जांच करने की मांग की है।