सोशल मीडिया और सूचना तकनीक के सहारे लोकप्रियता और अपनी पैठ बढ़ाने की दिशा में लगातार काम रही भाजपा अब इंटरनेट पर चलने वाली युवा टीवी को नया लुक देगी।
इस कड़ी में सबसे पहले नितिन गडकरी के कार्यकाल में वर्ष 2009 किए गए युवा टीवी का नाम बदल कर बीजेपी टीवी करने की योजना है। पार्टी इसके माध्यम से इसी साल बनाए गए 11 करोड़ सदस्यों में से खासतौर पर शहरी सदस्यों से सीधा संवाद बनाने की तैयारी में है।
पार्टी नेतृत्व ने इसके लिए सूचना तकनीकी सेल से जरूरी बदलाव करने और इसकी पहुंच बढ़ाने केलिए सुझाव मांगे हैं। फिलहाल युवा टीवी पर पार्टी के कार्यक्रमों का प्रसारण होता है।
पार्टी की योजना भविष्य में इसकेमाध्यम से विषय विशेष पर बहस छेड़ने, मुद्दा विशेष पर अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी के रुख से अवगत कराने की है।
खास बात यह है कि लोकसभा चुनाव के बाद से युवा टीवी को प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोग हिट कर रहे हैं। पार्टी की योजना इसकी संख्या में कई गुणा वृद्घि करने की है।