फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पलटी मारना शरद पवार की राजनीतिक फितरत'

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात दंगों पर यू टर्न के लिए भाजपा ने शरद पवार की खिंचाई की है। पवार की ओर से नरेंद्र मोदी को इन दंगों के लिए दोषी करार दिए जाने के बाद भाजपा ने कहा कि वह हर चुनाव के पहले पलट जाते हैं। भाजपा को उनके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि पवार का मोदी पर पलटी खाना उनकी खास राजनीतिक शैली का एक हिस्सा है। यह काम वह हर चुनाव के पहले करते हैं। भाजपा को पवार से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है।

बीजेपी को नहीं है आश्चर्य

जावड़ेकर ने कहा कि पार्टी को पवार के बयान पर कोई आश्चर्य नहीं हुआ।

महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि चार साल और नौ महीने तक पवार धर्मनिरपेक्ष और जाति से ऊपर उठे हुए होते हैं लेकिन चुनाव के तीन महीने पहले वह जातिवादी और सांप्रदायिक हो जाते हैं। यह पवार की राजनीति है और हर चुनाव में उनकी यह शैली दिखती है।

जावड़ेकर ने कहा कि भले ही पवार को हकीकत पता हो लेकिन वह विपक्षी नेताओं की जाति को निशाना बनाते हैं और सांप्रदायिक अपीलें करते हैं। इस बार भी यही हुआ है। a
विज्ञापन

पुराने बयान से पलटे पवार

भाजपा का यह बयान शनिवार को पवार की ओर से नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद आया है। पवार ने कहा था कि पूरे देश ने गुजरात में हुए नरसंहार को देखा है।

उन्होंने मोदी के विकास मॉडल और देश का चेहरा बदल देने वाले उनके दावे पर भी सवाल उठाया था। जबकि इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने कहा था कि 2002 के दंगों में मोदी को कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई है।

लिहाजा अब उनकी भूमिका पर सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें