फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओह माय गॉड! चौंका देगी परेश रावल की जायदाद

Wed, 09 Apr 2014 11:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को तमाम सियासी विवादों से परे रखने की कोशिश करने वाले परेश रावल इन दिनों चुनाव प्रचार में जुटे हैं। फिल्मों में उनकी एक्टिंग का लोहा सभी मानते हैं, लेकिन राजनीति के मंच में उनका किरदार कितना दमदार रहेगा, यह फैसला बहुत जल्द मतदाता कर देंगे।
विज्ञापन


लेकिन परेश रावल ने चौंका दिया है। मंगलवार को उन्होंने नामांकन दाखिल किया, तो उनके हलफनामे ने निगाहें खींची। वो जीतेंगे या नहीं, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन पर्चा भरते ही वो एक मामले में सबसे आगे जरूर निकल गए हैं।
Trending Videos

जायदाद के मामले में सभी को पीछे छोड़ा

दिग्गज अभिनेता और अहमदाबाद पूर्व लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार परेश रावल गुजरात के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनके परिवार की कुल संपत्ति करीब 80 करोड़ है।

जायदाद के मामले में उन्होंने नवसारी से अपने पार्टी सहयोगी सी आर पाटिल को पीछे छोड़ दिया है। परेश रावल ने मंगलवार को अपना नामां‌कन दाखिल किया। उनके सामने कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी की चुनौती होगी।

करीब 80 करोड़ रुपए की संपत्ति

हलफनामे के मुताबिक परेश रावल (59) और उनके परिवार के पास 79.40 करोड़ रुपए की संपत्ति और निवेश है। रावल के परिवार में उनकी पत्नी स्वरूप और दो बेटे अनिरुद्ध और आदित्य हैं।

इनमें से परेश रावल के नाम पर 68.28 करोड़ रुपए, स्वरूप के नाम पर 8.75 करोड़ रुपए और दो बेटों के नाम पर 2.37 करोड़ रुपए हैं। परेश रावल ने अपने नाम पर 52.72 करोड़ रुपए की चल संपत्ति की जानकारी दी है, जिसमें कैश और ज्वैलरी भी है।

5 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज भी

इसके अलावा उनकी पत्नी के पास 2.75 करोड़ रुपए की मूवेबल एसेट बताई गई हैं। साथ ही उनके पास 15.56 करोड़ रुपए की जमीन जैसी अचल संपत्ति भी है। उनकी पत्नी के पास 6 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।

अभिनय के बाद नेतागिरी करने उतरे परेश रावल ने अपना कुल कर्ज 5.54 करोड़ रुपए बताया है, जिसमें बैंक लोन शामिल है। साथ ही उनकी पत्नी पर करीब 1.05 करोड़ रुपए की देनदारी बकाया है।

दूसरे नंबर पर सी आर पाटिल

संपत्ति के मामले में परेश रावल के बाद भाजपा उम्मीदवार और नवसारी के सी आर पाटिल का नंबर आता है, जिनके पास कुल 74.47 करोड़ रुपए की जायदाद है।

शपथपत्र के मुताबिक पाटिल की चल संपत्ति की कीमत 34.56 करोड़ रुपए हैं, जिनमें उनके नाम पर 28.27 करोड़ रुपए है। उनके पास 29.91 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति भी है। इनमें से 19.95 करोड़ रुपए उनके नाम पर है।

AAP का नेता भी अमीर

हालांकि, पाटिल पर 40.58 करोड़ रुपए की भारी-भरकम देनदारी भी है। बिल्डर से नेता बने ऋतुराज मेहता आम आदमी पार्टी के ‌टिकट पर गांधीनगर से लालकृष्‍ण आडवाणी के खिलाफ लड़ रहे हैं।

मेहता और उनकी पत्नी के पास करीब 25 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। इनमें 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल और 17 करोड़ रुपए से ज्यादा अचल संपत्ति है। हलफनाके के मुताबिक उन पर कुल 18 करोड़ रुपए की देनदारी है।
विज्ञापन

वाघेला भी मालदार नेताओं पर

कांग्रेस के दिग्गज नेता शंकर सिंह वाघेला ने भी गुजरात के सबसे रईस उम्मीदवारों की सूची में जगह बनाई है। उनके पास कुल 41.55 करोड़ रुपए की जायदाद है। साबरकांठा सीट से चुनाव लड़ रहे वाघेला ने कहा कि उन पर कोई कर्ज नहीं है।

शपथपत्र के मुताबिक उनके पास 27 लाख रुपए की चल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 16 लाख रुपए की। इसके अलावा उनके पास जमीन समेत अचल संपत्ति है, जिसके दाम 14 करोड़ रुपए से ज्यादा है। उनकी पत्नी के पास 7 करोड़ रुपए की अचल जायदाद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें