रामनवमी के दिन जहां लोग घरों में कन्याओं का पूजन कर मन्नतें मांग रहे थे, वहीं एक कई जगहो पर दरिंदे ने कन्याओं को अपनी हवस का शिकार बनाया।
पहली घटना बिजनौर की है। यहां एक दरिंदे ने चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। यहीं नहीं, उस दरिंदे ने इसके बाद मासूम का गला घोंट दिया और उसे मृत समझकर वहां से फरार हो गया।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
मंदिर के भजन संध्या में आई थी बच्ची
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव का परिवार दुर्गाष्टमी पर मंदिर हुई भजन संध्या में आया था। उनके साथ उनकी चार साल की बेटी भी थी।
रात में बच्ची के रोने पर पीछे बैठा युवक उसे कोल्ड ड्रिक्स पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।
युवक ने पहले बच्ची को कोल्ड ड्रिंक पिलाई और फिर उसे दया विहार कॉलोनी के पीछे खेत में ले गया।
तथा वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसका घला घोंटकर हत्या का प्रयास किया।
मासूम को मरा समझ हो गया फरार
बच्ची को मृत समझकर आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची को होश आया तो वह किसी तरह पास ही में चल रहे नलकूप पर पहुंची।
नलकूप पर मौजूद किसान ने फोन पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया।
जबकि बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
नाबालिग के साथ बलात्कार
दूसरी घटना पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग की है। यहां एक युवक ने एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया।
लड़की की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कुछ दिन पूर्व चौकोड़ी में एक स्कूल की छात्राओं से दुराचार का मामला प्रकाश में आने के बाद इस तरह की दूसरी घटना से क्षेत्र के लोग सकते मे हैं।
पुलिस ने आरोपी और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी विजेंद्र साह ने बताया कि एक महिला ने नगर निवासी 23 वर्षीय मनोज कुमार भारती के खिलाफ उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर अपने कमरे में बुलाने के बाद बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में कहा गया कि युवक ने लड़की को किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। आरोपी नगर में पेंटर का काम करता है।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को बुधवार को मेडिकल परीक्षण के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले से संबंधित साक्ष्य जुटाए गए हैं।