फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा के मुस्लिम नेता भी कर रहे लव जिहाद'

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने लव जिहाद के खिलाफ अभियान में करीना कपूर को औजार बनाकर मामले को फिर से गरमा दिया है। भगवा संगठनों के बेतुके बोल पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी को लेकर राजनीतिक दलों ने सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


हालांकि विहिप ने अपने कदम का बचाव किया है जबकि कांग्रेस और वाम समेत तमाम राजनीतिक दलों ने भाजपा और मोदी सरकार पर हमला बोला है।

कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि विकास की बात करने वाली मोदी सरकार देश का माहौल बिगाड़ना चाहती है। भगवा दलों को अपनी पत्रिका में पहले भाजपा के प्रमुख मुस्लिम नेताओं की तस्वीर छापनी चाहिए, जिनकी पत्नियां हिंदू हैं। अगर करीना की शादी लव जिहाद है तो भाजपा नेता भी उसी श्रेणी में आते हैं।

भगवा दलों को पहले अपने नेताओं पर रुख स्पष्ट करना चाहिए। वहीं माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य वृंदा करात ने इस मामले में कहा है कि ये तो कट्टरता की हद है।
विज्ञापन

'पीएम मोदी की मौन स्वीकृति है प्राप्त'

कानून एवं संविधान में इसके लिए जगह नहीं है। दुख की बात है कि सरकार इसकी अनदेखी कर रही है। जदयू नेता अली अनवर ने इस मामले को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अब बोलना चाहिए।

इस मामले पर पीएम के मौन साधने का मतलब है कि इसको उनकी स्वीकृति प्राप्त है। दूसरी ओर विहिप नेता प्रकाश शर्मा ने अपने कदम का बचाव करते हुए कहा कि अगर करीना को तस्वीर प्रयोग किए जाने से तकलीफ है तो वे कोर्ट जा सकती हैं। इस मामले में विहिप कानूनी लड़ने को तैयार है।

गौरतलब हो कि करीना को लव जिहाद के खिलाफ अभियान का औजार बनाते हुए हिमाचल विहिप ने अपने मुखपत्र हिमालय ध्वनि के कवर पर उनकी विवादित तस्वीर छापी है, जिसमें उनके आधे चेहरे को बुर्के से ढंका गया है, तो आधे चेहरे पर सिंदूर और बिंदी लगाए हुई तस्वीर है। इस अंक में लव जिहाद और धर्मांतरण से राष्ट्रांतरण पर विशेष संपादकीय भी लिखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें