फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिक आइडिया: 'ट्रेनों' में भीड़ से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन का दबाव कम करने के लिए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने महाराष्ट्र सरकार के सामने एक अनोखा प्रस्ताव रखा है। इसके तहत उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को दफ्तर के समय में बदलाव करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


प्रभु ने कहा है कि यदि दफ्तर का समय बदल जाएगा तो व्यस्त समय में लोकल ट्रेन में होने वाली भीड़ कम हो जाएगी और बिजली की भी बचत होगी। मुंबई में आए दिन लोकल सेवाएं बाधित हो रही हैं, इसलिए यात्रियों की सहनशीलता जवाब देने लगी है।

पिछले सप्ताह ठाणे के पास ओवरहेड वायर टूटने से मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन बाधित हो गई थी, जिससे यात्री हिंसा पर उतर आए थे। उस दौरान रेल मंत्री मुंबई में ही थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

70 लाख से ज्यादा यात्री करते हैं सफर

तब उन्होंने लोकल रेल यात्रियों की समस्या के निदान के लिए जल्द ही राज्य सरकार के साथ बैठक करने का वादा किया था। इसके मद्देनजर ही बृहस्पतिवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सहित आला रेल अधिकारियों के साथ सुरेश प्रभु ने फडनवीस के साथ दो घंटे तक लंबी बैठक की।

इसके बाद उन्होंने बताया कि हमने महाराष्ट्र सरकार से दफ्तर के समय में बदलाव के साथ चर्चगेट से विरार और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से पनवेल के बीच एलीवेटेड रेल कॉरिडोर विकसित करने सहित 16-17 योजनाओं पर चर्चा की है।

इस पर पीपीपी मॉडल के तहत केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेंगी। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए ज्वाइंट रोड शो भी करेंगी। मुंबई की लोकल ट्रेनों में प्रतिदिन 70 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें