फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगों के आरोपी विधायक को 'Z' सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी भाजपा विधायक संगीत सोम को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जेड (Z) स्तर की सुरक्षा मुहैया कराई है। इससे पहले सोम को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से याई प्लस (Y+) स्तर की सुरक्षा मिली हुई थी।
विज्ञापन


मेरठ के सरधना से विधायक संगीत सोम को यह सुरक्षा खुफिया विभाग की एक रिपोर्ट के आधार पर दी गई है, जिसमें उनकी जान को खतरा बताया गया है।

संगीत सोम ने कहा कि उन्हें जम्मू-कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसके अलावा उनके घर पर भी हमला हो चुका है। उन्होंने कहा कि उनकी जान का खतरा है इसलिए केंद्र की तरफ से उन्हें जेड स्तर की सुरक्षा दी जा रही है।

हालांकि संगीत सोम को जेड स्तर की सुरक्षा मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में केंद्र सरकार के इस फैसले पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस और समाजवार्दी पार्टी सहित कई दलों ने इस फैसले को लेकर भाजपा को घेरा है।
विज्ञापन


वहीं गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विधायक संगीम सोम को जेड स्तर की सुरक्षा सीआरपीएफ के द्वारा केवल उत्तर प्रदेश में मुहैया कराई जाएगी।

विपक्ष के निशाने पर केंद्र सरकार

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि विधायक संगीत सोम को जेड स्तर की सुरक्षा देना इस बात को दर्शाता है कि भाजपा की करनी और कथनी में बहुत बड़ा अंतर है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री देश में सांप्रदायिकता रोकने की बात करते हैं और दूसरी तरफ जो लोग सांप्रदायिकता फैला रहे हैं, उन लोगों को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

सपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि इस सुरक्षा का प्रयोग राज्य सरकार को डराने में ही किया जाएगा। संगीत सोम पहले भी कई दंगों के दौरान अपनी सुरक्षा का दुरुपयोग कर चुके हैं।

वहीं, आरजेडी के नेता मनोज झा ने कहा, 'बड़ा ही ताज्जुब होता है कि मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों को अभी तक न्याय भी नहीं मिला है और दंगों के एक आरोपी को सुरक्षा दी जा रही है।'
विज्ञापन

कौन है संगीत सोम?

भाजपा विधायक संगीत सोम उत्तर प्रदेश के सरधना से विधायक हैं। सोम मुजफ्फनगर दंगे के आरोपी हैं। साथ ही उन्‍हें यूपी में मुरादाबाद के कांठ में बवाल की साजिश रचने के आरोप में नामाजद किया गया है।

कांठ बवाल में वहां के डीएम के आंख की रोशनी चली गई थी। वहीं मुजफ्फनगर दंगों में 65 लोगों की जान चली गई थी। हजारों लोगों को अपना घर छोड़ कर पलायन करना पड़ा था।

संगीत सोम कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर ‌भी चर्चा में आ चुके हैं। कांठ मामले में सवालों पर संगीत सोम का कहना था कि प्रदेश में 110 दंगे हो चुके हैं। मुजफ्फरनगर दंगा और कांठ बवाल के अलावा मैं कहीं नहीं गया। उनका जिम्मेदार कौन है। प्रदेश सरकार कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। मैं विवादों में नहीं, जनता के साथ बने रहना चाहता हूं।

मुजफ्फनगर दंगों के आरोपी सोम का कहना है कि जेल में उसे जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी मिली थी। उसके घर पर हमला भी हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें