फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः उपचुनाव के भाजपा के उम्मीदवार तय

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में 13 सितंबर को उपचुनाव होने हैं। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 27 अगस्त है।
विज्ञापन


पार्टी ने नोएडा से विमला बॉथम, लखनऊ पूर्वी सीट से वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के बेटे गोपाल टंडन, निघासन से रामकुमार वर्मा, चरखारी से गीत सिंह, ठाकुरद्वारा से राजपाल चौहान, सहारनपुर से राजीव गुंबर, सिराथु से संतोष पटेल, बिजनौर से हेमेंद्र पाल सिंह, बल्हा से अक्षयवर लाल को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने हमीरपुर और रोहनिया सीट पर उम्मीदवार तय नहीं किया है।
विज्ञापन

मतगणना 16 सितंबर को की जाएगी

लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभ सीटें खाली हुई हैं। इन सीटों पर 13 सितंबर को चुनाव होना है। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 27 अगस्त है। मतगणना 16 सितंबर को की जाएगी।

कांग्रेस ने इन चुनावों के लिए सोमवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें