फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल का आनंद लेने ब्राजील नहीं जाएंगे BJP विधायक

Sat, 14 Jun 2014 11:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के महाखेल फुटबाल के विश्वकम फीफा कप में अब भाजपा विधायक और गोवा के मंत्री ब्राजील जा कर आनंद नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन


3 मंत्रियों और 3 विधायकों का कुल 6 सदस्यीय दल फीफा वर्ड कप के लिए ब्राजील भेजने का फैसला लेने वाली गोवा सरकार ने अब अपना फैसला बदल दिया है।

गोवा से भाजपा के कुछ विधायक और मंत्रियों के ब्राजील जाने की खबरें मीडिया में आईं तो हर ओर सरकारी पैसे के दुर्पयोग पर आलोचना शुरू हुई जिससे देखते हुए गोवा सरकार ने विधायकों को सरकारी खर्च पर ब्राजील भेजने से मना कर दिया।

मीडिया में हुई थी ब्राजील दौरे की आलोचना

ब्राजील में शुरू हुए फुटबॉल विश्वकप में गोवा के 6 बीजेपी नेताओं के शामिल होने की खबर से सियासत गरमा गई थी। क्योंकि इन विधायकों को सरकारी खर्च पर ब्राजील जाना था।

राजनीति के गलियारों और ‌मीडिया में हुई आलोचना से विधायकों को अपने खर्च पर ब्राजील जाने की बात सामने आई थी लेकिन अब यह दौरा ही रद्द हो गया।

इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की है।

कांग्रेस का पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस नेता ने कहा था, "आश्चर्य है एक दिन पहले मोदी जी गरीबी और गरीब लोगों के बारे में बोल रहे थे और आज गोवा में उनकी सरकार के विधायक फुटबॉल देखने जाने की तैयारी कर रहे हैं।"

इतना ही नहीं राशिद अल्वी ने आगे कहा, "अगर यही 'अच्छे दिन' का मतलब है, तो निश्चित रूप से ये अच्छे दिन गोवा के विधायकों के लिए आए हैं।"

दरअसल, मीडिया में छपी रिपर्टों के मुताबिक गोवा सरकार के खर्चे पर प्रदेश के 3 मंत्रियों समेत 6 विधायक फुटबॉल विश्वकप के लिए ब्राजील जाने वाले थे।
विज्ञापन

ब्राजील जाने वाले ये थे गोवा सरकार के तीन मंत्री

इसमें गोवा के खेल मंत्री रमेश तवाडकर, मत्‍स्य पालन मंत्री ए. फरटाडो, ऊर्जा मंत्री मिलिंद नाइक के साथ-साथ वास्को से बीजेपी विधायक कार्लोस अल्मेडा, वेलिम से विधायक बेंजामिन सिल्वा और अल्डोना से विधायक ग्लेन टिस्को का शिरकत करना था।

हैरानी की बात यह है कि इस डेलिगेशन में कोई खिलाड़ी, फुटबॉल जानकार या अधिकारी शामिल होने की बात नहीं थी।

गौरतलब है कि ब्राजील में 12 जून से फीफा कप का आगाज हुआ है जो 9 जुलाई तक चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें