फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश ने कहा, बख्शे नहीं जाएंगे देश का अपमान करने वाले

Thu, 05 Nov 2015 02:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान पर विवादास्पद ट्वीट कर चर्चा का केंद्र बने भारतीय जनता पार्टी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने आज पत्रकारों से कहा कि 'चाहे वो कोई भी हो, जो देश का सम्मान कम करने की कोशिश करेगा वो बख्शा नहीं जाएगा।'
विज्ञापन


बताते चलें कि देश में बढ़ रही असहिष्णुता पर अपनी राय देने के बाद अभिनेता शाहरुख खान पर भाजपा नेता विजयवर्गीय ने उन्हें निशाना बनाया था।
Trending Videos
विज्ञापन

मिनाक्षी ने भी कसा तंज

वहीं शाहरुख के मुद्दे पर ही भाजपा नेता मिनाक्षी लेखी ने कहा कि 'शाहरुख खान को 26 को ईडी का नोटिस मिला है। और 1 और 2 तारीख को ही भारत असिहष्णु हो गया है।'

गौरतलब है कि शाहरुख ने एक टीवी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा था कि देश में असहिष्णुता अपने चरम पर है। लोग बिना सोचे समझे कोई बात बोल रहे हैं।

ऐसे में अगर शाहरुख खान के पुरस्कार लौटाने से चीजें बदल सकती हैं तो यह एक ईमानदार और बहादुरी भरा कदम है, इसे वो जरूर उठाना चाहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें