फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिहार को बदनाम करना चाहती है भाजपा'

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) की सहयोगी रही भाजपा पर ब्रांड बिहार को बरबाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा अफवाह फैलाने की तिकड़म कर और डर फैला कर बिहार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


नीतीश ने अपने फेसबुक पेज पर इस बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘ हमने आठ साल की कड़ी मेहनत के बाद ‘ब्रांड बिहार’ को खड़ा किया जो सुशासन, आर्थिक तरक्की और कड़े कानून और व्यवस्था का पर्याय है। हमने कोर इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को रफ्तार दी।
Trending Videos
विज्ञापन

आठ सालों में बिहार की सुधरी है छवि

बेहतर बिहार ब्रांड की वजह से राज्य के बाहर हर बिहारियों की छवि अच्छी हुई है। लेकिन भाजपा तिकड़म करके और अफवाह फैला कर इस ब्रांड को खत्म करने पर तुली हुई है।

नीतीश ने कहा कि राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा की साजिश फेल हो गई। लेकिन इसके बाद भी हर दिन वह पिछले आठ साल के दौरान बिहार के कमाए नाम को बदनाम करने की साजिश रचने में लगी है।

जब भी तेज आर्थिक विकास, गरीबी घटाने की रफ्तार बढ़ाने, वन क्षेत्र में इजाफे या कृषि के विकास पर बिहार की तारीफ हुई है, भाजपा किसी न किसी नकारात्मक नजरिये को उछाल कर इसका असर कम करने में लग गई।

भाजपा के नेताओं को चाहिए कि वे बिहार की नकारात्मक छवि पेश करने में अपनी ऊर्जा नष्ट करने के बजाय केंद्र में बैठी अपनी सरकार से यहां निवेश की सुविधा बढ़ाने की मांग करें ताकि ‘अच्छे दिन’ आ सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें