फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को पीएम बनाने का बीजेपी का ब्लूप्रिंट तैयार

Tue, 17 Dec 2013 10:52 AM IST
हरीश लखेड़ा/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चार राज्यों के चुनाव नतीजों से उत्साहित भाजपा को अब लोकसभा में 272 का जादुई आंकड़ा भी पहुंच में लगने लगा है।
विज्ञापन


इस आंकड़े को हासिल करने के लिए पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत नए साल में जनवरी के तीसरे हफ्ते में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में तीन दिनी मंथन करने जा रही है।

यह विचार मंथन 17 से 19 जनवरी तक होने की संभावना है। चुनावी तैयारियों पर विचार करने के लिए इससे पहले आगामी 24 दिसंबर को केंद्रीय चुनाव अभियान समिति की बैठक भी बुलाई गई है।
विज्ञापन


पढ़ें:- मोदी हिटलर, तो मुलायम हैं मुसोलिनी: बेनी

कांग्रेस को करारी शिकस्त देने के बाद भाजपा को उम्मीद है कि वह लोकसभा में अपने अकेले दम पर 200 का आंकड़ा पार कर लेगी। ऐसे में बहुमत के लिए 272 का आंकड़ा भी बिना परेशानी के पूरा हो जाएगा।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि पार्टी को यह आंकड़ा पाने में कठिनाई नहीं होगी, क्योंकि एनडीए में कुछ दल चुनाव से पहले व कुछ दल बाद में जुड़ेंगे।

दरअसल, भाजपा का आकलन यह है कि लोकसभा की 543 सीटों में से लगभग 300 सीटों को वह कभी न कभी एक बार जरूर जीत चुकी है, इस बार पार्टी 450 सीटों पर पूरी ताकत से लड़ेगी।

पढ़ें:- अगले महीने सामने आएगा कांग्रेस का 'PM'

बाकी सीटें गठबंधन के सहयोगियों के लिए छोड़ेगी। इनमें से 326 सीटों पर भाजपा अपनी बेहतर संभावना देख रही है। इसलिए पार्टी ने अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है। सभी राज्यों को लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची तैयार करने को कहा गया है।

पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह प्रदेश प्रभारी महासचिवों के साथ अलग-अगल बैठकें करने लगे हैं। सोमवार को भी पंजाब व हरियाणा आदि के प्रभारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उत्तर प्रदेश व बिहार के प्रभारियों से भी इसी हफ्ते विचार-विमर्श होगा।

इसके बाद 24 दिसंबर को प्रस्तावित केंद्रीय चुनाव अभियान समिति की बैठक में नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्यों को भी बैठक में बुलाया गया है। इसलिए वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 17 से 19 जनवरी तक पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में रणनीति बनाएगी। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इन बैठकों का मुख्य एजेंडा चुनावी तैयारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें