फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने नेतृत्व परिवर्तन की संभावना को नकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की लगातार हो रही चर्चाओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने सिरे से नकार दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस तरह के संवेदनशील और बड़े मुद्दों पर आलाकमान फैसला करता है।
विज्ञापन


परनामी ने श्रीगंगानगर जिले में पत्रकारों से कहा कि आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी के ट्विट के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि मोदी ने ट्विट किया था कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को हटाकर भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।

इधर, परनामी ने उप चुनाव में भाजपा के खिलाफ आए नतीजों पर कहा कि इसे सत्त विरोधी लहर के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उप चुनावों के परिणामों से सरकार के गठन पर कोई असर नहीं पड़ता। निकाय चुनावों में भाजपा उप चुनाव के परिणाम से खिलाफत करनेवालों के मुंह बंद कर देगी। विधानसभा और लोकसभा में ऐतिहासिक जीत हासिल करनेवाली भाजपा को उप चुनाव में चार में से तीन सीटें गंवानी पड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉट एयर बैलून कम्पनी के खिलाफ एफआईआर

पुष्कर से गलत दिशा पकड़कर अजमेर केन्द्रीय कारागार जैसे संवेदनशील स्थान पर हॉट एयर बैलून उतारने के मामले में कम्पनी स्काई वाल्टज के खिलाफ बुधवार को अजमेर के सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई।

साथ ही, कम्पनी की बैलून उड़ाने की अनुमति भी निरस्त कर दी गई। इस जेल में कई आतंकवादी बंद है। इस कारण अचानक हुई इस घटना से जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। बैलून ऑपरेटर के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि कंपनी के बैलून दिशा भटककर पुष्कर से उड़ान भरने के कुछ देर बाद मंगलवार शाम को अजमेर स्थित केन्द्रीय कारागार परिसर सहित तीन जगह उतारे थे। कारागार में उतरे बैलून में दो विदेशी महिला पर्यटक मौजूद थी। अजमेर जिला कलक्टर आरूषि मलिक ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

पूरे मामले की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट हरफूल सिंह यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि कम्पनी ने पर्यटकों के की जान को खतरे में डाला है। कंपनी के खिलाफ जेल नियमों के तहत तथा अन्य नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें