फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की बुरी हार, सातों जगह मात

Mon, 12 Jan 2015 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में भाजपा को बुरी हार मिली है। इस चुनाव में भाजपा का खाता तक नहीं खुल सका।
विज्ञापन


छावनी के सातों वार्डों में सदस्य पद के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को पराजय का सामना करना पड़ा। वार्ड नंबर एक से संगीता, दो से शैलेंद्र सिंह लगातार तीसरी बार, तीन से राजकुमार दास, चार से मसूदा हुसैन, पांच से चंद्रकेशव, छह से शहनवाज अली और वार्ड नंबर सात से शैलजा श्रीवास्तव को विजयी घोषित किया गया।

शहनवाज और शैलजा श्रीवास्तव भी दोबारा सदस्य चुने गए हैं। निर्वाचित प्रत्याशियों और समर्थकों ने ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस निकाला। चुनाव में कुल 68.43 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


छावनी के सात वार्डों के लिए सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम सात बजे तक चलता रहा। रात करीब साढ़े आठ बजे छावनी परिषद कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती शुरू हुई। प्रत्याशियों के सैक ड़ों समर्थक कार्यालय के गेट के बाहर जमा थे।

जीते प्रत्याशियों में जश्न

रात दस बजे परिणाम घोषित किए जाने लगे। सबसे पहले वार्ड नंबर चार से मसूदा हुसैन और तीन से राजकुमार दास को विजयी घोषित किया गया। करीब आधे घंटे बाद अन्य वार्डों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए।

चुनाव अधिकारी राजेश कुमार सिंह और छावनी परिषद की सीईओ प्रोमिला जायसवाल ने छावनी के सातों वार्डों के निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया। जीत की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थक गेट के बाहर ढोल-नगाड़े पर झूम उठे।

तमाम समर्थक जबरन गेट खोलकर अंदर घुस गए, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने बाहर किया। उधर, भाजपा खेमे में जबरदस्त मायूसी दिखी। समर्थित प्रत्याशियों के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मेयर रामगोपाल मोहले, विधायक सुशील सिंह समेत संगठन ने नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी थी।
विज्ञापन

कहां-किसे मिली जीत?

वार्ड नंबर एक (63 प्रतिशत मतदान)
संगीता-544
अनीता सिंह-133
सुनीता यादव-151
रमीता यादव (भाजपा समर्थित)-191

वार्ड नंबर दो (59 प्रतिशत मतदान)
शैलेंद्र सिंह-643
राहुल तिवारी- 163
आशीष उपाध्याय (भाजपा समर्थित)-150

वार्ड नंबर तीन (68.5 प्रतिशत मतदान)
राजकुमार दास-223
कृष्ण मोहन गुप्ता-147
जटाशंकर-141
मंगला प्रसाद चौबे (भाजपा समर्थित)-211
उमेश तिवारी-16
मो. राशिद-24

वार्ड नंबर चार (59.8 प्रतिशत मतदान)
मसूदा हुसैन-245
सीमा-133
नम्रता विलियम (भाजपा समर्थित)-108
फातिमा-31
मीरा-3

वार्ड नंबर पांच (72.19 प्रतिशत मतदान)
चंद्रकेशव-249
भैयालाल (भाजपा समर्थित)-145
धर्मेंद्र कुमार-42
मिथिलेश पासवान-153
ओमप्रकाश-50
विश्वनाथ भारती-180

वार्ड नंबर छह (76.7 प्रतिशत मतदान)
शहनवाज अली-524
मोनिश खान-496
नौशाद अहमद-78
नम्रता देवी (भाजपा समर्थित)-46

वार्ड नंबर सात (78.8 प्रतिशत मतदान)
शैलजा श्रीवास्तव-467
अशोक गुप्ता-66
मुकेश गुप्ता-78
एनपी गुप्ता-3
रवि गुप्ता (भाजपा समर्थित)- 171
शमीम अहमद-40
सुधीर कुमार-120
उस्मान अली-119
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें