फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वोट के लिए कोठे खुलवा सकती है भाजपा'

Thu, 10 Jul 2014 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के विवादित बयान को आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नवीन जयहिंद ने महिला जाति का अपमान करार दिया है। आप नेता ने आरोप लगाया कि वोट पाने के लिए भाजपा प्रदेश भर में कोठे तक खुलवा सकती है।
विज्ञापन


उनकी इस टिप्पणी से पहले से जारी बयान-युद्ध और तेज होने की संभावना है। नवीन जयहिंद ने कहा, लड़कियां चाहे बिहार की हों या हरियाणा की, दोनों का सम्मान बराबर होना चाहिए। आप नेता ने कहा, बिहार में लड़कियां कोई खिलौना तो है नहीं जो लाकर दे देंगे। वे विधिवत शादी करने के विरोध में नहीं है, चाहे झारखंड में रिश्ता जोड़ें या छत्तीसगढ़ व बिहार में।

उन्होंने कहा कि भाजपा वोट पाने के लिए कुछ भी कर सकती है और किसी भी हद तक जा सकती है। भाजपा की ओछी मानसिकता का परिचय इससे बड़ा क्या हो सकता है कि भाजपा नेता कह रहे हैं कि वे बिहार से लड़कियां लाकर शादियां करा देंगे अर्थात वे खरीद कर लाएंगे। आरोप लगाया कि वोट के लिए भाजपा शराब, टिकटें बेचना, जातिवाद, धार्मिक उन्माद, क्षेत्रवाद समेत हर तरह के हथकंडे अपनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 को दिल्ली में घेरेंगे सीएम का आवास

आप नेता नवीन जयहिंद ने कहा है कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता 13 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली स्थित आवास का घेराव करेंगे।

इस दौरान आम जनता से जुड़े हुए मुद्दे नौकरी, बिजली व पानी, प्राइवेट स्कूल कालेजों में फीस के नाम पर लूट, सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं, किसानों के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू न होने, सरकारी कर्मियों की वेतन विसंगति, सरकारी विभागों व योजनाओं में भ्रष्टाचार रोकने के लिए कोई नीति न बनाने, टोल टैक्स, अपराध-अत्याचार और शराब जैसे बिंदुओं पर तैयार किए गए सवालों पर मुख्यमंत्री से जवाब लिया जाएगा।

संगठन की शक्ति तय करने के बाद लड़ेंगे चुनाव
नवीन जयहिंद ने राज्य में विधान सभा चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि चुनाव लड़ने से पहले संगठन की ताकत का आंकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। संगठन की मजबूती के आधार पर ही चुनाव लड़ने के बारे में फैसला किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें