फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP में सब इंस्पेक्टर की भर्ती, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर (ओवरशियर) के कुल 58 रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भारतीय पुरुष उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


कुल विज्ञापित पदों में 28 पद अनारक्षित है। आवेदन शुल्क के तौर पर 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

20 से 25 वर्ष के युवा करें आवेदन

आयु सीमा के तहत इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 31 जुलाई, 2014 से की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता एवं वेतनमान

इस पद पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार शैक्षिक तौर दसवीं कक्षा पास की हो तथा केंद्र द्वारा मान्यताप्राप्त किसी संस्‍थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो।

वेतनमान के तहत एसआई के पदों पर च‌यनित उम्मीदवार को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

आवेदन पत्र को उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में भरकर इंसपेक्टर जनरल (इस्टर्न) फ्रंटियर मुख्यालय, आईटीबीपी, शीला कॉम्पलेक्स, विधान सभा मार्ग, रेडियो स्टेशन के समीप, हजरतगंज, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)-226001 के पते पर भेजें।

आवेदन 31 जुलाई, 2014 तक इस पते पर पहुंच जानी चाहिए। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईटीबीपी की वेबसाइट http://itbpolice.nic.in/itbpwebsite/index.html# पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें