फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बोली- विश्व गुरु बनने में लगेंगे 25 साल

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अच्छे दिन’ पर अमित शाह के बयान पर शुरू हुई सियासत के बीच भाजपा ने मंगलवार को सफाई पेश करते हुए मीडिया के एक वर्ग पर तथ्यहीन रिपोर्टिंग करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पार्टी ने शाह के भाषण की वीडियो क्लिप जारी कर दावा किया कि उन्होंने अच्छे दिन के लिए नहीं बल्कि देश को विश्व गुरु बनाने में 25 साल लगने की बात कही थी।

मीडिया को तथ्यपरक रिपोर्टिंग की नसीहत देते हुए ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कार्यक्रम में शाह ने अपने पूरे भाषण में एक बार भी अच्छे दिन का जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन


दरअसल एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में कहा गया था कि सोमवार को भोपाल में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा है कि अच्छे दिन लाने के लिए 25 वर्ष लगेंगे।

इस आशय की रिपोर्ट प्रकाशित होने के बाद भाजपा और मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने शाह के बयान की तीखी आलोचना की थी।

विपक्ष की आलोचनाओं से हरकत में आई भाजपा ने ऊर्जा मंत्री को मैदान में उतारा। पार्टी को डर था कि कहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले काला धन वापसी को चुनावी जुमला बताने से हुए सियासी नुकसान की तरह अब इस मुद्दे पर भी बिहार विधानसभा चुनाव में नुकसान न उठाना पड़े।
विज्ञापन

भाषण की वीडियो क्लिप जारी कर मीडिया पर साधा निशाना

ऊर्जा मंत्री गोयल ने कहा कि भाजपा छोटा नहीं सोचती। शाह ने अपने पूरे भाषण में एक बार भी अच्छे दिन का इस्तेमाल नहीं किया। मगर मीडिया के एक वर्ग ने शाह के भाषण के शब्दों और बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया।

इसके बाद गोयल ने प्रेस कांफ्रेंस में शाह के भाषण की वीडियो क्लिप दिखाने के साथ भाषण की स्क्रिप्ट भी बंटवाई। वीडियो क्लिप में शाह यह कहते हुए दिखाई और सुनाई पड़ रहे हैं कि पांच साल में महंगाई, बेरोजगारी कम की जा सकती है।

रोजगार बढ़ाए जा सकते हैं। सीमा की सुरक्षा की जा सकती है। मगर महज पांच साल में भारत को विश्व गुरु नहीं बनाया जा सकता। इसके लिए 25 साल का वक्त चाहिए। इसके साथ ही शाह पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव को हर हाल में जीतने का आह्वान करते दिखाई दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि शाह के भाषण संबंधी मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर निशाना साधा था।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान अगर भाजपा कहती कि अच्छे दिन आने में 25 साल लग जाएंगे तो उसे वोट नहीं मिलते। वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी कहा कि अमित शाह के अच्छे दिन आ गए और लोग अपने अच्छे दिनों को भूल सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें