फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में गलत तरीके से दाखिला लेने पर फीस जब्त

Wed, 15 Jul 2015 08:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में गलत तरीके से दाखिला लेने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं। ऐेसी कोशिश न केवल दाखिला रद्द  होगा बल्कि फीस भी जब्त हो जाएगी।
विज्ञापन


वहीं दाखिले की अंतिम तिथि के बाद फीस वापसी के लिए आवेदन करने पर फीस नहीं मिलेगी। अंतिम तिथि के बाद सिर्फ परीक्षा शुल्क ही वापस मिलेगा। डीयू प्रशासन ने फीस रिफंड नियमों की एक बार फिर से जानकारी दी है।

फीस रिफंड नियमों में साफ किया गया है कि यदि दाखिले के लिए छात्र ने किसी तरह की गड़बड़ी की तो उसका दाखिला रद्द करने के साथ-साथ फीस भी वापस नहीं होगी।
विज्ञापन

दाखिले की आखिरी तिथि 14 अगस्त

इसके साथ ही दाखिले के समय जमा किया गया परीक्षा शुल्क भी नहीं मिलेगा। ज्वाइंट रजिस्ट्रार रामदत्त की ओर से जारी फीस रिफंड पॉलिसी के मुताबिक जो छात्र 31 जुलाई तक दाखिला रद्द कराकर फीस वापसी चाहेंगे।

उन्हें 500 रुपये काट कर पूरी फीस व परीक्षा शुल्क दे दिया जाएगा। इस बार दाखिले की आखिरी तारीख 14 अगस्त है। यदि छात्र उस दिन या उससे पहले के तीन कार्य दिवसों पर फीस वापसी के लिए आवेदन करेंगे तो कुल फीस में से 1000 रुपये काट कर फीस व परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।

14 अगस्त के बाद आवेदन पर फीस वापस नहीं मिलेगी। यही मापदंड सेल्फ फाइनेंस कोर्स वाले छात्रों पर भी लागू होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें