राजस्थान में पिछले सप्ताह हुए निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 निकायों में से 31 पर कब्जा जमा लिया जिसमें 5 नगर निगम शामिल हैं।
राजस्थान राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि 6 नगर निगम में भाजपा ने पांच और 11 पालिका परिषद तथा 15 नगर पालिका बोर्ड पर जीत हासिल की। पांच निगम में अब पार्टी के पार्षद मेयर का चयन करेंगे। विपक्षी दल कांग्रेस ने पांच पालिका परिषद और दो नगर पालिका बोर्ड पर जीत हासिल की।
जयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और भरतपुर नगर निगम, 18 पालिका परिषद तथा 22 पालिका बोर्ड पर गत 22 नवंबर को मतदान हुए थे। सबसे अच्छा प्रदर्शन भाजपा ने उदयपुर नगर निगम में किया है जहां 55 में से 49 वार्ड पर कब्जा जमाया है।