फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में भाजपा का 22 को बंद का आह्वान

Sun, 21 Jul 2013 12:04 AM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की तमिलनाडु इकाई के महासचिव वी रमेश की बेरहमी से की गई हत्या ने राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा दी है। पार्टी ने हत्या के विरोध में 22 जुलाई को राज्य भर में बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन


पार्टी के नए चेहरे नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

शुक्रवार रात को 52 साल के रमेश की सलेम में पार्टी कार्यालय से अपने घर लौटते समय चार लोगों के अज्ञात गैंग ने धारदार हथियारों से गोदकर हत्या कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के स्कूलों को शनिवार को बंद कर दिया गया। प्रदेश भाजपा ने राज्य सरकार से हत्या की न्यायिक जांच की मांग करते हुए 22 जुलाई को राज्य में बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन


हत्या की निंदा करते हुए पार्टी की चुनाव प्रचार अभियान समिति के प्रमुख नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर कहा कि रमेश की हत्या से उन्हें बेहद धक्का लगा है।

घटना के दोषियों को जल्द से जल्द सजा देनी चाहिए। रमेश के अलावा पिछले साल भर में पार्टी के तीन और राज्य स्तरीय नेताओं अरुण रेड्डी, पी मुरुगन और वेल्लियन की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन


पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने घटना की एसआईटी से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें