फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दलों को मात देने मैदान में उतरे गोविंदाचार्य

Sun, 21 Jul 2013 12:04 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व आरएसएस विचारक गोविंदाचार्य ने बड़े राजनीतिक दलों को मात देने के लिए शनिवार को विभिन्न नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को लेकर एक नया मोर्चा तैयार किया।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के साथ पाश्चात्य सभ्यता और धनाढ्य वर्ग को तरजीह देने वाली वर्तमान के राजनीतिक दलों की नीतियों का नया विकल्प देने के लिए गोविंदाचार्य के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ मोर्चे में पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ मोहम्मद खान, सुप्रीम कोर्ट के जज और अन्ना हजारे के सहयोगी रहे जस्टिस संतोष हेगड़े, लोक सत्ता पार्टी के एन .जयप्रकाश नारायण और एकता परिषद के पीवी राजागोपाल शामिल हैं।

गोविंदाचार्य ने कहा कि मोर्चे के कुछ घटक चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। लेकिन हमारी प्राथमिकता राजनीतिक और चुनाव सुधार होगी। कभी भाजपा के सशक्त महासचिव रहे गोविंदाचार्य ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने उन्हें मोर्चे के लिए शुभकामना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें