फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक उन्माद और क्षेत्रवाद न फैलाए विपक्ष: भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न विवादास्पद मुद्दों पर चरम पर पहुंची सियासत के बीच मंगलवार से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से पहले भाजपा ने विपक्ष पर तीखा सियासी हमला बोला है। पार्टी ने जेएनयू विवाद के बहाने विपक्ष पर धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देने और क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने जेएनयू मामले में सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया और कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर देशविरोधी कार्रवाई के साथ-साथ न्यायपालिका का अपमान किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

शर्मा ने गैर भाजपा शासित राज्यों में देशद्रोह के आरोप में हुई गिरफ्तारियों का हवाला देते हुए विपक्ष को इस मामले में राजनीति न करने की नसीहत भी दी। गौरतलब है कि संसद में जेएनयू मामले में बुधवार को चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है, जबकि विपक्ष सरकार के विकास के एजेंडे को पटरी से उतारने की साजिश रच रही है। उन्होंने जेएनयू मामले का जिक्र करते हुए विपक्ष पर क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने और धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में देश विरोधी नारेबाजी और गतिविधि स्वीकार नहीं की जाएगी। सरकार ने जेएनयू मामले में कार्रवाई कर इस आशय का स्पष्ट संदेश दे दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें