फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी का भाषण जनता तक न पहुंचे इसलिए काटी बिजली'

Thu, 12 Sep 2013 07:30 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के भाजपा नेताओं ने जयपुर में हुई मोदी की सुराज संकल्प रैली के दौरान सरकार पर बिजली काटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भाजपा ने राजस्थान सरकार पर आरोप लगाया है कि सुराज संकल्प सम्मेलन के दौरान जानबूझकर बिजली कटौती की गई, जिससे आमजन चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख नरेन्द्र मोदी का भाषण नहीं सुन पाए।

भाजपा ने कहा कि मंगलवार के दिन सरकार के पास 10 लाख यूनिट बिजली अधिक थी, फिर भी कटौती की गई। भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक राजेन्द्र राठौड़ ने बृहस्पतिवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि सरकार के बिजली कटौती के आदेश के कारण 70 प्रतिशत गांवों में जनता सभा को नहीं सुन पाई।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने ये आरोप भी लगाए कि कांग्रेस सरकार ने राजधानी जयपुर के पड़ोसी जिलों से आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस के द्वारा रूकवा दिया। सरकार के इस कदम से करीब एक लाख भाजपाई सभा में नहीं आ पाए।
विज्ञापन


राजस्थान के भाजपा नेताओं का कहना था कि दरअसल राजस्थान की सरकार नरेंद्र मोदी से घबरा गई है। इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया। सरकार के इस कदम से राजस्थान की कांग्रेस सरकार का डर साफ दिखाई दे रहा है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें