फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: यूपी का दरोगा रिश्वत लेते कैमरे में कैद

Wed, 10 Feb 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में पिता-पुत्र के बीच विवाद में समझौते को लेकर एक दरोगा ने पांच हजार की रिश्वत मांगी। इसी प्रकरण में रिश्वत लेते हुए दरोगा वीके सिंह का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन


मामला बिजनौर के नांगलसोती थाने के पुण्डरीकला गांव का है। जहां रहने वाले रामकुमार और उनके बेटे सुनील में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि 25 जनवरी को सुनील ने अपने पिता रामकुमार पर फावड़े से हमला कर दिया।

सुनील के पास से देसी बंदूक बरामद हुई थी। जिसमें आर्म्स एक्ट के तहत उसके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है।

इसी मामले में दरोगा वीके सिंह ने समझौता कराने की पेशकश की। साथ ही उसने सुनील के पिता रामकुमार से पांच हजार रुपए भी मांगे। इसी प्रकरण में दरोगा वीके सिंह का रिश्वत लेते वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो देखने के लिए क्लिक करें:-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें