फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का हमला, बिहार में जंगल राज-2 रिटर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था और आपराधिक घटनाओं में वृद्धि पर चिंता जाहिर की है। पार्टी ने कहा कि आखिर जिसका डर था, वही हुआ। बिहार में नई सरकार के आने के बाद ताबड़तोड़ 14 बड़ी आपराधिक घटनाओं ने सूबे में जंगल राज-2 का संदेश दे दिया है।
विज्ञापन


पार्टी ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बिहार के सुपर सीएम बन बैठे हैं। वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सलाह दे रहे हैं, जिनके 15 साल के कार्यकाल में बिहार ने अपराधियों का तांडव देखा था। पार्टी ने नीतीश को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की नसीहत दी है।
विज्ञापन

कहा, सत्ता की वास्तविक डोर राजद सुप्रीमो के हाथों में

पार्टी प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले ही लालू और नीतीश के मिलन पर सूबे में फिर से जंगलराज की स्थापना की आशंका जाहिर की थी।

नई सरकार के आने के बाद जिस प्रकार आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, उससे पार्टी की आशंका सच साबित हुई है। सिंह ने कहा कि सत्ता की वास्तविक डोर लालू के हाथों में है।

उन्होंने सार्वजनिक तौर पर नीतीश को सलाह देने की बात कह कर इसकी पुष्टि भी कर दी है। प्रवक्ता के मुताबिक सूबे में स्थिति खतरनाक है। नीतीश को जनता की उम्मीदों पर खरा
उतरते हुए सुशासन के वादे को पूरा करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें