केरल में विश्व का सबसे बड़ा केक बनाया जा रहा है। केरल बेकर्स एसोसिएशन इस 600 फीट लंबे केक को 30 अक्तूबर तक बनकर तैयार करेगा। केक को त्रिशूर स्थित कंवेंशन सेंटर में दो दिन तक लोग देख सकेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष पीएम शंकरन ने बेकरी की 131वीं सालगिरह को ऐतिहासिक बनाने के लिए विश्व का सबसे बड़ा केक बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि समारोह का उद्देश्य अर्थव्यवस्था में बेकरी उद्योग के महत्व से लोगों को जागरूक करना है।
शंकरन ने बताया कि विश्व में सबसे ज्यादा बेकरी केरल में हैं। कोच्चि बेकरी के मालिक एमपी रमेश ने 3000 किलो के केक को बनाने की पहल की है। इसके पहले 2012 में एसोसिएशन ने 129वीं सालगिरह पर 353.5 फीट का केक बनाकर लिंबका बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया है।