फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री के भाषण में IIM को लेकर बड़ी चूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच राज्यों में आईआईएम खोलने के प्रस्ताव से खुशी के माहौल के साथ एक भ्रम भी पैदा हो गया है कि आखिर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट संस्थान किस राज्य में खुलेगा।
विज्ञापन


दरअसल, वित्त मंत्री के बजटीय भाषण की अंग्रेजी कॉपी में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा और पांचवें राज्य के तौर पर महाराष्ट्र लिखा है। जबकि हिंदी के भाषण में पांचवां राज्य राजस्थान लिखा है।

हिंदी और अंग्रेजी के भाषण में अलग अलग सूचना को लेकर भले ही सिर्फ लिपिकीय त्रुटि मानी जा रही है। लेकिन यह त्रुटि गंभीर भी साबित हो सकती है। क्योंकि ऐसी ही त्रुटि के चक्कर में राजस्थान को यूपीए सरकार के समय आईआईएम मिल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान की राशि भी अलग-अलग

यही नहीं सर्व शिक्षा अभियान की आवंटन राशि भी बजट के दस्तावेजों में अलग अलग लिखी गई है। 2009 में यूपीए सरकार के अंतरिम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने राजस्थान में आईआईएम खोलने का ऐलान कर दिया। जबकि असलियत में आईआईएम छत्तीसगढ़ में खोलने का मानव संसाधन विकास मंत्रालय का प्रस्ताव था।

उस समय अंग्रेजी और हिंदी के भाषण में राजस्थान का ही जिक्र था। बाद में मुखर्जी ने बाकायदा बयान जारी करके कहा था कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से लिपिकीय गलती की वजह से राजस्थान में आईआईएम बनाने की बात आई थी।

राजस्थान में ऐलान होने की वजह से यूपीए सरकार को वहां आईआईएम खोलना पड़ा था। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की फिजिबिलिटी रिपोर्ट में कहा गया था कि राजस्थान में आईआईएम की जरूरत नहीं है।

अब देखना है कि क्या इस बार भी एक त्रुटि का फायदा राजस्थान को मिलेगा या फिर महाराष्ट्र को। यही नहीं वित्त मंत्री के भाषण में सर्व शिक्षा अभियान में 28,635 करोड़ रुपये के आवंटन की बात कही गई है, जबकि बजट का सार और व्यय बजट के खंड एक में यह राशि 28,258 करोड़ लिखी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें