फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP TEN: पढ़िए बड़ी खबरें सिर्फ दस मिनट में

विज्ञापन
विज्ञापन
16वें लोकसभा चुनाव के महासमर का बिगुल बज गया है। आम चुनाव के कार्यक्रमों पर कयासबाजी का दौर खत्म करते हुए चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इस बार चुनाव कुल 9 चरणों में होंगे।
विज्ञापन


पहले चरण का चुनाव 7 अप्रैल को, दूसरे चरण का 9 अप्रैल को, तीसरे चरण का 10 अप्रैल को, चौथे चरण का 12 अप्रैल को, पांचवें चरण का 17 अप्रैल को, छठे चरण का 24 अप्रैल को, सातवें चरण का 30 अप्रैल को, आठवें चरण का 7 मई को और नवें चरण का चुनाव 12 मई को होंगे।

मतगणना 16 मई को होगी और उसी दिन पूरी कर ली जाएगी।

भारतीय टीम की धीमी शुरुआत

एशिया कप के अपने अंतिम लीग मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर अफगानिस्तान की टीम को पूरे 50 ओवर नहीं खेलने दिए।

ढाका के मीरपुर में खेले जा रहे मैच में समाचार लिखे जाने तक भारत ने 9 ओवर में बिना किसी नुकसान के 34 रन बनाए है। क्रीज पर शिखर धवन (18) और अजिंक्य रहाणे (16) खेल रहे हैं। रोहित शर्मा की जगह रहाणे इस मैच में ओपनिंग कर रहे हैं।

इससे पहले अफगानिस्तान की पूरी टीम 45.2 ओवर में 159 रन बनाकर आउट हो गई। शुरुआती दो ओवर में 23 रन देने के बाद अपने अगले ओवर में मोहम्मद शमी ने नवरोज मंगल (5) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

रवींद्र जडेजा (4 विकेट) और आर अश्विन (3 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे। मोहम्मद शमी को दो और अमित मिश्रा को एक सफलता मिली।

'गुलाब गैंग' फिल्‍म पर लगी रोक

दिल्ली हाइकोर्ट ने माधुरी दीक्षित की फिल्‍म गुलाब गैंग की रिलीज पर रोक लगा दी है। फिल्म 7 मार्च को रिलीज होनी थी। माधुरी दीक्षित और उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म गुलाब गैंग को एक बड़ा झटका लगा है।

दिल्ली हाइकोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर 8 मई तक रोक लगा दी है। यह फिल्म 7 मार्च को रिलीज हो रही थी।उप्र में चल रहे एक सामाजिक संगठन गुलाब गैंग पर आधारित इस फिल्म को लंबे समय से विरोध झेलना पड़ रहा है।

लड़की का आरोप, मां ने कराया मेरा रेप

दिल्ली में पश्चिम विहार इलाके के एक खौफनाक मामले में एक नाबालिग लड़की ने मां पर रेप करवाने का आरोप लगाया है। इस सनसनीखेज मामले में लड़की अपनी नानी के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची। और जब लड़की ने पुलिस के सामने अपनी जिंदगी की हकीकत बयां की तो सबके होश उड़ गए।

नाबालिग लड़की के मुतबिक उसे मारा-पीटा जाता था। लोगों से संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था। जब-जब उसने मना किया तो उसपर कई तरह के जुल्म किए गए।

और इस सब में नाबालिग लड़की की मां शामिल थी। नाबालिग लड़की के मुताबिक उसकी मां उससे वेश्यावृत्ति करवाती थी।

लंबी खींचतान के बाद CONG-RJD में गठजोड़

आखिरकार कांग्रेस और लालू यादव के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन पर सहमति होने के आसार नजर आ ही गए हैं। एक टीवी चैनल के अनुसार राजद और कांग्रेस के बीच बिहार की लोकसभा सीटों के लिए गठबंधन तय हो गया है।

खबर है कि इस बंटवारे के तहत लालू को अपनी मनपसंद सीटों की बलि चढ़ानी पड़ी है। उन सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी उतारे जाने की खबर बता रही है कि कितने मजबूर होकर लालू को ये त्याग करना पड़ा है।

गठबंधन के तहत राजद बिहार की 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस 12 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। वहीं राकांपा को एक सीट पर उम्मीदवार खड़ा करने का मौका मिलेगा।

55 मौतों के बाद हाईकोर्ट का डंडा

कानपुर में जूनियर डॉक्टर्स और सपा विधायक इरफान सोलंकी के बीच मारपीट के बाद डॉक्टर्स की हड़ताल के मामले में अब कोर्ट ने दखल दिया है।

पांच दिन से चल रही डॉक्टर्स की हड़ताल पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने स्वत: संज्ञान लेते हुए डॉक्टर्स को तत्काल प्रभाव से काम पर लौटने की हिदायत दी है।इसके अलावा बेंच ने राज्य सरकार को इस पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने का निर्देश भी दिया है।

गौरतलब है कि सीएम अखिलेश यादव ने भी कन्नौज में शिलान्यास समारोह में कहा था कि घटना की न्यायिक जांच कराई जाएगी और दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा।

CCS यूनिवर्सिटी में नौकरी का मौका

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय,मेरठ में एसोसिएट प्रोफेसर और एसिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए है।

इन पदों की कुल संख्या 31 है। इनमें सामान्य वर्ग के लिए कुल 15 पद तथा शेष अन्य वर्गों के लिए निर्धारित हैं, ये सभी पद विभिन्न विषयों में रिक्त हुए हैं।

एसोसिएट प्रोफेसर के ये पद वनस्पति विज्ञान, अंग्रेजी, मनोविज्ञान, ‌शिक्षा, भौतिक विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान, गणित, जंतु विज्ञान, विषयों से संबंधित हैं। इन सभी विषयों के लिए पदों की संख्या अलग अलग निर्धारित की गई है।

सहायक प्रोफेसर के पदों में कृषि व‌नस्पति विज्ञान (जेनेटिक और प्लांट ब्रीडिंग), गणित, भौतिक विज्ञान, वानिकी, सामाजिक विज्ञान, रूसी भाषा, शिक्षा, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान और सांख्यिकी विषयों के पद शामिल हैं।

निर्मल बाबा और राहुल बाबा में कोई फर्क नहीं: नकवी

बीजेपी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बस नकवी ने राहुल गांधी की तुलना विवादास्पद धार्मिक गुरू निर्मल बाबा से कर दी है। मामला सोमवार का है जब को चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में हिस्सा ले रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश में एक और बाबा हो गए हैं- राहुल बाबा, निर्मल बाबा और राहुल बाबा में कोई फर्क नहीं है। दोनों बाबा दरबार लगाते हैं और लोगों का समस्याएं सुनते हैं।

उन्होंने राहुल गांधी और यूपीए सरकार दोनों पर निशाना साधा, दोनों को घेरने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 10 साल जनता से हो रही लूट को चुपचाप देखते रहे।

मोदी की पुलिस ने केजरीवाल को क्यों पकड़ा?

नरेंद्र मोदी को चुनौती देने उनके गढ़ पहुंचे अरविंद केजरीवाल को गुजरात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गुजरात के चार दिन के दौरे पर निकले अरविंद केजरीवाल को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में राधनपुर में पुलिस ने हिरासत में लिया।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को चार दिनों के लिए गुजरात पहुंचे। उत्तर गुजरात के पाटन के राधनपुर में उनका काफिला रोका गया। उन पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाकर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
विज्ञापन

सहारा के कर्मचारी होंगे बेसहारा!

लगातार निर्देशों का उल्लंघन करने वाले सहारा समूह ने सेबी को 22,500 करोड़ रुपये की नई बैंक गारंटी देने की पेशकश की है और निवेशकों की पहचान में उसे मदद देने का भी प्रस्ताव रखा है। इनमें वे निवेशक भी शामिल हैं, जिन्हें समूह ने पैसा लौटाने का दावा किया है।

सहारा ने कहा है कि वह दस्तावेजों का मिलान करने और इसकी जांच के लिए अन्य जानकारी जुटाने में सेबी की मदद के लिए सैकड़ों योग्य कार्यकर्ताओं को तैनात कर सकता है। दस्तावेजों का एक बड़ा हिस्सा सेबी को सौंपा जा सकता है। और कुछ दस्तावेज सौंपे जाने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें