फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया खुलासा, जेल से फरार होने की फिराक में भटकल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का सरगना यासीन भटकल आईएस की मदद से फरार हो सकता है। ये खुलासा भटकल की एक फोन कॉल से हुआ है। भटकल ने हैदराबाद जेल से अपनी पत्नी को की गई फोन कॉल में कहा है कि वह जल्द ही दमिश्क की मदद से जेल से बाहर होगा।

उल्लेखनीय है कि दमिश्क सीरिया की राजधानी है। सीरिया और इराक में बड़े हिस्से पर इन दिनों इस्लामिक स्टेट का कब्जा है। भटकल की पांच मिनट लंबी फोन कॉल के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हों गए हैं। हैदराबाद जेल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भटकल पर भारत में कई बम धमाकों का आरोपी है। अगस्त, 2013 में उसे भारत-नेपाल बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर भारत को सौंप दिया था। फिलहाल उसे हैदराबाद जेल में रखा गया। हालांकि नए खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां उसे किसी नए स्थान पर भेजने पर विचार कर रही हैं।
विज्ञापन

पत्नी को 10 बार फोन कर चुका है भटकल

टाइम्स ऑफ ‌इं‌डिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा एजेसिंया यासीन के बातचीत में सीरिया की राजधानी दमिश्क का जिक्र होने से अधिक परेशान हैं। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इंटरसेप्ट किए गए फोन कॉल में भटकल अपनी पत्नी से कह रहा है, 'दमिश्क के लोग मदद कर रहे हैं, मैं जल्द ही रिहा हो जाऊंगा।'

भटकल ‌अपनी पत्नी को कम से कम 10 बार फोन कर चुका है।

उसकी पत्‍नी दक्षिणी द‌िल्लाी में जामिया नगर में रहती है। भटकल की बातचीत से चिंतित एजेंसियों उन लोगों के बारे में भी पड़ताल कर रही हैं, जिन्होंने उसकी गिरफ्तारी के बाद से उससे जेल में मुलाकात की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें