फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुमताज महल के मकबरे की शान बढ़ाएगी मुमताज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया में हिंदुस्तान का आईना यानी ताजमहल। मुमताज महल के इस मकबरे में मौजूद मुगलिया म्यूजियम की शान को दिल्ली के लाल किले में मौजूद मुमताज महल का म्यूजियम बढ़ाने वाला है। एएसआई आगरा सर्किल ने ताजमहल के म्यूजियम के लिए मुगलिया दौर की पेंटिंग, हथियार, कपड़ों और दूसरे आर्टिकल की मांग दिल्ली सर्किल से की है।
विज्ञापन


मुगल शहंशाह शाहजहां ने अपनी बेगम अर्जुमंद बानू बेगम के लिए आगरा में ताजमहल बनवाया तो दिल्ली के लाल किले में एक इमारत, जिसमें अब मुमताज महल म्यूजियम मौजूद है। ताजमहल में मौजूद म्यूजियम की शान को दिल्ली के मुमताज म्यूजियम के जरिए बढ़ाया जाएगा।

ताजमहल के पश्चिमी जलमहल में मौजूद म्यूजियम के विस्तार की एएसआई ने तैयारी शुरू की है। एएसआई (आर्कियोलोजिकल सर्वे आफ इंडिया) पूर्वी जलमहल को भी म्यूजियम का हिस्सा बनाकर वहां भी मुगलिया दौर की चीजों को प्रदर्शित करेगी। दिल्ली के मुमताज म्यूजियम से ही आर्टिकल आगरा भेजे जाएंगे। आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद् ने दिल्ली से कृतियां मंगाने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ताजमहल के म्यूजियम की खासियत

म्यूजियम ब्रांच अलग होने के बाद एएसआई ने ताज म्यूजियम पर ध्यान देना शुरू किया है। फतेहपुर सीकरी में म्यूजियम शुरू करने के बाद ताज म्यूजियम में मुगलिया दौर की धरोहरों को प्रदर्शित किया जाएगा। बता दें कि 1906 में तत्कालीन वायसराय लार्ड कर्जन ने ताजमहल के रॉयल गेट पर बने पश्चिमी ओर के कमरों में म्यूजियम शुरू कराया था।


- 1612 में शाहजहां के चहल मजलिस की पांडुलिपि।
- 4 फरवरी 1628 की शाहजहां की मुहर लगी पांडुलिपि।
- ब्रिटिश कलाकार डेनियल द्वारा 1795 में बनाई दो पेंटिंग।
- ताज के लिए मकराना की खदानों से संगमरमर लाने का शाही फरमान।
- ताजमहल सहित ताजगंज के बागीचों, कटरों का पूरा नक्शा।
- शाहजहां द्वारा शेख हातिम को दी गई जमीन का शाही फरमान।
- शाहजहां द्वारा राजा जय सिंह को भेजे गए शाही फरमान।
- शाह आलम-2 के जमाने का जनरल पेरन का आदेश।
- हाथी दांत पर बने शाहजहां-मुमताज के चित्र, चीनी मिट्टी के बर्तन।
- अकबराबाद (आगरा) में ढाले गए सोने, चांदी के सिक्के।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें