फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के हक में सैकड़ों ने भरा शपथ पत्र

Sat, 18 Jan 2014 06:01 PM IST
अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के 'बेटी ही बचाएगी' अभियान में बुधवार को साउथ सिटी में सैकड़ों युवाओं ने बेटी के हक में शपथ पत्र भरा।
विज्ञापन


गोविंद नगर स्थित कौटल्या स्टडी सर्किल के छात्र-छात्राओं ने बेटी के हक में शपथ पत्र भरा।

शपथ पत्र को लेकर छात्र छात्राओं के जोश का आलम यह था कि अपने फॉर्म भरने के बाद वे काफी शपथ पत्र अपने साथ यह कहते हुए ले गए वे भी अन्य लोगों से शपथ पत्र भराकर 'बेटी ही बचाएगी' अभियान का हिस्सा बनना चाहेंगे।

स्टडी सर्किल प्रभारी अनुराग शुक्ला का कहना है कि वाकई आज समाज को बेटियों के प्रति जागरूक होने की बेहद जरूरत है। अमर उजाला सराहनीय कार्य कर रहा है।

इसी तरह सुभाष डिग्री कालेज वाई ब्लॉक के छात्र-छात्राओं में भी शपथ पत्र भरने की होड़ सी मची रही। बर्रा दो स्थित आरएस एजूकेशन सेंटर इंटर कालेज के शिक्षक शिक्षकों ने भी शपथ पत्र भरने में खासा उत्साह दिखाया।
विज्ञापन


कॉलेज के संचालक वीके मिश्रा का कहना है कि वे अमर उजाला के इस अभियान को गति देने का हर संभव प्रयास करेंगे। बर्रा दो के ही कृष्णा प्युपिल्स स्कूल के शिक्षकों ने शपथ पत्र भरने में विशेष रुचि दिखाई।
विज्ञापन


वहीं खालसा ब्याज कॉलेज के प्रिंसिपल हेमराज सिंह गौर ने भी शपथ पत्र भरा और अपने स्टाफ से भी भरवाया। बर्रा स्थित विश्वास एकेडमी के छात्र छात्राओं ने भी शपथ पत्र भरकर बेटियों को बचाने का संकल्प लिया।

एकेडमी की निधि चौहान का कहना है कि वाकई बेटियों के बिना तो संसार की कल्पना ही नहीं की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें