फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं हमें न देखने पड़ जाएं ऐसे बुरे दिन

Sun, 08 Sep 2013 11:53 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। आए दिन घरेलू हिंसा, रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आत रहती हैं।
विज्ञापन


इस मामले की गंभीरता पर ध्यान दिलाने के लिए एक विज्ञापन एजेंसी ने हिंदू देवियों की तस्वीर का इस्तेमाल किया है। इसमें देवी लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती को चोटिल दिखाया गया है।

विज्ञापन में तस्वीरों को दिखाकर कहा गया है कि प्रार्थना करें कि हम यह दिन कभी न देखें। आज, 68 प्रतिशत से अधिक महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार हैं। लगता है आने वाले समय में कोई भी महिला इस तरह के अपराध से नहीं बच पाएगी। यहां तक कि हमारी पूज्य देवियां भी नहीं।
विज्ञापन



















इन तस्वीरों का उद्देश्य भारत में महिलाओं की दुर्दशा की ओर ध्यान दिलाना है। साथ ही महिलाओं और लड़कियों की मानव तस्करी पर भी ध्यान दिलाने का प्रयास किया गया है।

ये विज्ञापन चैरिटी 'सेव द चिल्ड्रन इंडिया' ने अपनी मानव तस्करी विरोधी पहल 'सेव अवर सिस्टर्स' को प्रोत्साहित करने के लिए जारी किए हैं। उनके अनुसार लड़कियों और महिलाओं की यौन शोषण के लिए तस्करी बेहद आम हो गई है।
विज्ञापन



















इस अभियान के साथ ही चैरिटी अपने 'साहस केंद्र' लाइवलीहुड प्रोग्राम के जरिए भी पीड़ितों की मदद करती है। यह तस्करी कि शिकार पीड़ितों को काउंसलिंग और शिक्षा के जरिए मदद करता है।


















इस अभियान में उनके साथ दो डिजाइजर्स लाविनिया ब्रेनन और लेडी नताशा रफस-इसाक्स भी शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें