फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा के भारत दौरे पर पहली बार होगा कुछ खास

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया भर में अपनी सुरक्षा व्यवस्था और अपनी ही आधिकारिक गाड़ी में सफर करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जनवरी में जब भारत आएंगे तो इस व्यवस्था में काफी कुछ बदला सा होगा।
विज्ञापन


दरअसल गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आ रहे ओबामा परेड में शामिल होने के लिए अपनी आधिकारिक गाड़ी बीस्ट की जगह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की लिमोजीन में सवारी करेंगे। साथ ही यह पहला अवसर होगा जब गणतंत्र दिवस से संबंधित कार्यक्रम होने तक अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत की होगी।

इससे पहले ओबामा सहित अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति दूसरे देशों में यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही चलते रहे हैं। भारतीय सुरक्षा तंत्र ने गणतंत्र दिवस का हवाला देते हुए अमेरिकी सुरक्षा तंत्र को इस आशय का विस्तृत प्रस्ताव भेज दिया है। इसके अलावा भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने ओबामा की यात्रा से पहले सुरक्षा का जायजा लेने आई अमेरिकी टीम को भी सुरक्षा तैयारियों से अवगत करा दिया है। हालांकि जरूरत पड़ने पर अमेरिकी सुरक्षा टीम के साथ सुरक्षा पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां चर्चा कर सुरक्षा के मानक पर बदलाव का विकल्प खुला रखेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

भारतीय एजेंसियां उठाएंगी ओबामा की सुरक्षा का जिम्मा

अमेरिकी राष्ट्रपति इस बार जब भारत आएंगे तो गणतंत्र दिवस समारोह में न केवल भारत की सुरक्षा के भरोसे होंगे, बल्कि राजपथ पर पहुंचने के लिए पहली बार अपनी गाड़ी बीस्ट की जगह राष्ट्रपति मुखर्जी की गाड़ी लिमोजीन में सफर करेंगे। चूंकि मौका गणतंत्र दिवस समारोह का है, इसलिए इस प्रस्ताव को मानने पर कोई शंका नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति की विदेश यात्रा के दौरान न केवल एडवांस सिक्योरिटी टीम सुरक्षा की समीक्षा करती है, बल्कि राष्ट्रपति इस दौरान अपने सुरक्षा घेरे के साथ इससे संबंधित वाहन का ही इस्तेमाल करते रहे हैं। इससे पहले भारत आ चुके ओबामा अन्य देशों की भांति यहां भी अपनी सुरक्षा घेरे में ही रहे थे।

कहा जा रहा है कि गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सुरक्षा पर दोनों ही देश के सुरक्षा एजेंसियों की कई दौर की बैठक होगी। इस दौरान अंत समय तक अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर सुरक्षा मानक में विकल्प का प्रस्ताव खुला रखा गया है। चूंकि ओबामा ताजमहल का दीदार करने आगरा भी जाने वाले हैं, इसलिए अमेरिका की एडवांस सुरक्षा टीम ने वहां की सुरक्षा का भी जायजा लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें