फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2018 में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड

Sat, 20 Dec 2014 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रदेश को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिल गई है। 2018 में होने वाले खेलों की मेजबानी करने का मौका उत्तराखंड ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पीछे छोड़कर हासिल किया।
विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ की चेन्नई में हुई बैठक में अपर सचिव राकेश शर्मा, खेल सचिव अमित नेगी और खेल निदेशक शैलेश बगोली ने प्रस्तुतीकरण (प्रजेंटेशन) दिया था, जिस पर शुक्रवार को मुहर लग गई। विधिवत रूप से 38वें राष्ट्रीय खेल कराने का जिम्मा उत्तराखंड को मिलने की घोषणा हो गई।

उपनिदेशक खेल अजय अग्रवाल ने भी इस बात की पुष्टि की। खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने इसे बड़ी उपलब्धि और शानदार अवसर बताया। खुशी जताते हुए कहा कि सीएम हरीश रावत के सपने की यह शुरुआत भर है। दावा किया प्रदेश में होने वाला शानदार आयोजन नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
विज्ञापन

तैयारी कुछ पूरी, कुछ अभी जारी

प्रदेश में भीतरी (इंडोर) और मैदानी (आउटडोर) खेल कराने के लिए कुछ तैयारी पूरी है, कुछ जारी है। मसलन दून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में काफी काम हो चुका है।  एथलेटिक्स ट्रैक तैयार है, दीर्घा (पवेलियन) बनाया जाना है। यहां आइस रिंक पहले से तैयार है, इसमें स्वीमिंग पूल भी है। बहुउद्देशीय (मल्टीपरपज) हाल पर काम चल रहा है।

पहले ही बनाई थी विशेषज्ञों की समिति
दस दिसंबर को प्रस्ताव भेजने की अंतिम तारीख से पहले खेल विभाग ने ओलंपिक संघ को प्रस्ताव भेज दिया था। मुख्यमंत्री हरीश रावत के पत्र के बाद ओलंपिक संघ ने उत्तराखंड में खेल सुविधाओं और गतिविधियों के आकलन के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाई थी।

हल्द्वानी स्टेडियम आएगा काम
राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में हल्द्वानी में बन रहा बहुउद्देशीय स्टेडियम भी काम आएगा। वहां भीतरी और मैदानी दोनों तरह के खेलों की सुविधा मिलेगी। बता दें कि राष्ट्रीय खेल दून, हल्द्वानी और टिहरी में आयोजित करने की योजना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों से तैयार होगा बुनियादी ढांचा

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से प्रदेश में भी खेल-खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। दरअसल, आयोजन के लिए बुनियादी ढांचे के साथ बेहतर सुविधाएं, व्यवस्थाएं जुटाई जाएंगी। अवस्थापना ढांचे पर काम चल रहा है। आयोजन के बाद इन सबका लाभ स्थानीय खिलाड़ियों को तराशने में मिलेगा।

सीएम ने जताई खुशी
यह बड़ी खुशी की बात है कि हमारे प्रदेश को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिल गई है। खेल अवस्थापना सुविधाओं के लिये शीघ्र कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए हैं।

करीब दो सप्ताह तक चलने वाले आयोजनों के लिए खेल गांव बनाए जाएंगे। महाराणा प्रताप स्पोटर्स स्टेडियम देहरादून, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी में मुख्य आयोजन होंगे। वाटर स्पोर्ट्स टिहरी झील में आयोजित होंगे।
-हरीश रावत, मुख्यमंत्री।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें