फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बैंकों के कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की महिला कर्मचारियों को सरकार जल्द ही मनचाही जगह पर पोस्टिंग का तोहफा देगी।
विज्ञापन


इसके तहत महिला कर्मचारियों को ऐसी जगहों पर नियुक्ति दी जाएगी, जहां उनके पति काम कर रहे हैं या उनके अभिभावक रह रहे हैं।

वित्त मंत्रालय ने बैंकों से महिलाओं के अनुकूल स्थानांतरण नीति तैयार करने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक वित्तीय सेवा विभाग ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से ऐसी ट्रांसफर और पोस्टिंग नीति तैयार करने को कहा है, जिससे महिला कर्मचारियों की मुश्किलें कम की जा सकें।
विज्ञापन

महिलाओं की समस्याएं

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को विभाग की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि शादीशुदा महिला कर्मचारी के निवेदन पर उनका स्थान स्थानांतरण या नियुक्ति जहां तक संभव हो ऐसी जगह पर करने का फैसला किया गया है, जहां उनके पति रह रहे हों। अविवाहित महिला कर्मचारियों को ऐसी जगह नियुक्त किया जाए, जहां उनके माता पिता रह रहे हों।

सरकारी बैंकों को निर्देश जारी करते हुए विभाग ने कहा है कि उनकी जानकारी में यह बात आई है कि विवाहित या अविवाहित महिला कर्मचारियों को जब उनके पति या माता पिता से दूर नियुक्त या स्थानांतरित किया जाता है, तो उनको मुश्किलों को सामना करना पड़ता है।

उनमें असुरक्षा की भावना पैदा हो जाती है। मौजूदा समय में भारतीय महिला बैंक सहित 27 सरकारी बैंक हैं। इन बैंकों के 8 लाख कर्मचारियों में 2.5 लाख महिला कर्मचारी हैं। बैंकों को इस बारे में नीति बना कर अपने बोर्ड से मंजूरी लेने को कहा गया है। बैंकों को स्थानांतरण के लिए लंबित निवेदन को नए दिशानिर्देश के तहत विचार करने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें