सस्ते लोन की स्कीम शुरू हो गई है। सस्ती दरों पर यह लोन 30 अगस्त तक ही मिलेगा। यूको बैंक ने ग्राहकों को सस्ता आवास ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देश की सभी शाखाओं में ‘यूको आवास ऋण अभियान’ शुरू किया है।
यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। बैंक ने बयान जारी कर बताया कि इस अभियान के तहत आवास ऋण पर ब्याज दर 10.20 फीसदी होगी और ग्राहकों को इस पर प्रोसेसिंग शुल्क नहीं देना होगा। बैंक ने कहा कि अभियान के पहले दिन 11 अगस्त को उसने 643 नए खाते खोले हैं और 105 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किए हैं।