फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस पर सीएम का ये कैसा बयान?

Wed, 23 Jul 2014 02:07 AM IST
एजेंसी/बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलूरू के एक पब्लिक स्कूल में एक छह साल की बच्ची के साथ हुए रेप मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के बयान से विवाद पैदा हो गया है।
विज्ञापन


इस मामले में मुखर मीडिया पर अपनी खीझ निकालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या आपके पास चलाने के लिए कोई और खबर नहीं है।

उधर, घटना के विरोध में लगातार छठे दिन जारी विरोध प्रदर्शन के बीच स्कूल प्रशासन ने कहा है कि मामले के मुख्य आरोपी को लड़कियों के साथ गलत हरकत करने के आरोप में कुछ दिन पहले स्कूल से निकाल दिया गया था।
Trending Videos

'आपके पास और कोई मुद्दा नहीं'

त्वरित कार्रवाई नहीं करने के लिए सरकार की हो रही आलोचना के बीच इस मामले में हुई प्रगति के बारे में पूछे गए सवालों पर खीझ खाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा आपके पास कोई और मुद्दा नहीं है।

बच्ची के साथ दो जुलाई को शहर के विबग्योर हाई स्कूल में बलात्कार हुआ था लेकिन पुलिस ने 14 जुलाई को मामला दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी स्केटिंग इंस्ट्रक्टर मुस्तफा की 20 जुलाई को गिरफ्तारी की, जो बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन

घटना से लोगों में नाराजगी

इससे पहले शुक्रवार को सिद्दारमैया की उस समय किरकिरी हुई थी जब विधानसभा में महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध पर चर्चा के दौरान के वीडियो फुटेज में उन्हें ऊंघते हुए देखा गया।

इस बीच घटना के बाद शहर पुलिस की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस आयुक्त एमएन रेड्डी ने स्कूल का दौरा किया। सरकार ने बुधवार से स्कूल खोलने को कहा है।

स्कूल प्रशासन ने एक बयान में कहा कि बार-बार की चेतावनी के बाद भी यह पाया गया था कि मुस्तफा खेल गतिविधियों के दौरान लड़कियों को छूता था। इसके बाद उसकी सेवा खत्म कर दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें